राज्य में भू – कानून के अध्ययन व परीक्षण के लिए गठित समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौपी अपनी रिपोर्ट।

0
IMG-20220905-WA0012
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय। 8210438343,9771609900
देहरादून 5 सितंबर 2022।
राज्य में भू – कानून के अध्ययन
व परीक्षण के लिए गठित समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

समिति ने प्रदेश हित में निवेश की संभावनाओं और भूमि के अनियंत्रित क्रय – विक्रय के बीच संतुलन स्थापित करते हुए अपनी 23 संस्तुतियां सरकार को दी हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने समिति के सदस्यों के साथ ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार शीघ्र ही समिति की रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और फिर व्यापक जनहित और प्रदेश हित में समिति की संस्तुतियों पर विचार करेगी और भू – कानून में संशोधन करेगी।

यह भी पढ़ें -  आयोग में जनसुनवाई, 10 शिकायती प्रकरणों पर हुई सुनवाई, अध्यक्ष संजय नेगी ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई 2021 में प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद उसी वर्ष अगस्त माह में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया था.
समिति ने राज्य के हितबद्ध पक्षकारों, विभिन्न संगठनों, संस्थाओं से सुझाव आमंत्रित कर गहन विचार – विमर्श कर करीब 80 पेज की रिपोर्ट तैयार की। समिति ने भूमि का अनावश्यक दुरुपयोग रोकने की भी अनुशंसा की है।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

समिति ने जन भावनाओं के अनुरूप हिमाचल प्रदेश की तरह कुछ प्रावधानों की भी संस्तुति की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page