4 किलोमीटर पैदल चलकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे प्रभावित गांवों में ।

0
IMG-20220820-WA0058
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 20 अगस्त 2022।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकलाना पट्टी के कुमाल्डा ,सीतापुर ,पीपी सी एल ,मालदेवता , में भीषण आपदा ग्रशित क्षेत्र का शीघ्र दौरा किया l मुख्यमंत्री चार किमी पैदल चलकर प्रभावित गाँवो तक पहुँचे l

आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया l सौंगनदी , बांदल नदी , व चिफलडी नदी से आसपास के गाँवो को भारी नुक्शान हुआ है l जिनमे रगड़ गाँव , तौलियाकाटल ,चिफ़ल्डी, सीतापुर ,गवाड ,
घेना , ताल ,गँवाली डांडा ,कोकलियाल गाँव ,कुमाल्डा ,मालदेवता आदि गाँवो में भी दर्जनो परिवारो के घर बह गए l 30 से 40 गाड़ियाँ मालगाड़ी ,पिकअप, कारें बाईक , आदि सभी नदी के उफान के साथ बह गई हैं ग्वाड में एक ही परिवार के 7 व्यक्ति मकान में दब गए अभी तक दो मृत शरीर निकाले गए हैं l दो व्यक्ति गाड़ी कार के साथ बहकर पता नहीं लगा l सीतपुर में भी एक परिवार के कुछ व्यक्ति अभी लापता हैं l तौलियाकाटल में कई परिवारों के मवेशी बह गए हैं l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं,उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ज़िलाधिकारी को शीघ्र प्रभावित गांवों में खाद्य सामग्री भिजवाने सड़कों को शीघ्र खोलने व पानी बिजली की शीघ्र व्यवस्था करने आदेश दिए हैं घटना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पँवार जी राज्यमन्त्री संजय नेगी जी ज़िलाधिकारी सहित सम्भधित अधिकारी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page