विधानसभा अध्यक्ष ने की राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
नई दिल्ली 2 अगस्त 2022।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को किया संबोधित।
   इस शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर चर्चा वार्ता भी हुई।

विधानसभा अध्यक्ष ने देश
की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के सर्वोच्च एवं गरिमामयी पद पर रहते हुए द्रौपदी मुर्मू के संरक्षण में लोक कल्याण एवं विकास सहित महिला सशक्तिकरण की दिशा में गति मिलेगी और भारत विश्व पटल पर नई पहचान स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page