महाराज ने किया धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” का पोस्टर व ट्रेलर लांच।

0
IMG-20220802-WA0190
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 अगस्त 2022। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले बन रहे धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” पोस्टर और ट्रेलर लांच किया।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सुभाष रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर “शिव शान्ति फिल्म कम्बाईन्स” के बैनर तले उत्तराखंड में बनने वाले प्रथम धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” के पोस्टर और ट्रेलर को लांच किया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

धारावाहिक “क्राईम अर्लट उत्तराखंड” प्रदेश में हुए विभिन्न अपराधों पर आधारित काल्पनिक व नाट्य रूपांतरण धारावाहिक है। यह पहला ऐसा धारावाहिक है जिसका निर्माण उत्तराखंड में हो रहा है। इस धारावाहिक के दूसरे सीजन के पहले भाग जिसका शीर्षक “हत्यारे” है वह नशे पर आधारित है।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

सतपाल महाराज ने बताया कि इस धारावाहिक का मुख्य उद्देश्य अपराधों के प्रति युवाओं, महिलाओं व जनता को जागरूक और सजग करना है। इसमें काम कर रहे सभी कलाकार स्थानीय है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

क्राईम अर्लट, उत्तराखंड के पोस्टर और ट्रेलर को लांच करने के मौके पर फिल्म निर्माता निर्देशक हेमंत कुमार, निर्देशक रजनीश थापा, कैमरामैन सिड सिलेरिया और अभिनेत्री सोनी अशनीस आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page