तिब्बत और कैलाश मानसरोवर की मुक्ति का अभियान प्रत्येक जिले के हर गाँव तक शुरू होगा- अनिल चौधरी

0
IMG-20220729-WA0002
Spread the love

कोटद्वार में भारत तिब्बत सहयोग मंच पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुंडलिया, जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला , जिलाअध्यक्ष शशिबाला केस्टवाल (महिला विभाग ), उमा नेगी जिला महामंत्री (महिला विभाग ) कुलदीप रावत महानगर अध्यक्ष कोटद्वार,विपिन गहलोत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने संबोधित किया। उन्हेंने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्द ही पौड़ी जिले में संगठन का विस्तार होगा। अनिल चौधरी ने कहा तिब्बत की आज़ादी और भगवान शंकर जी के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिये प्रदेश के सभी जिलों में जनजागरण अभियान चलाया जायेगा साथ ही हम प्रदेश के सभी नागरिकों को चीनी सामान के बहिष्कार का आग्रह करेंगे l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार


कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाईं जी ने कहा कि दुष्ट चीन की विस्तारवादी जमीन कबजाऊं नीति के खिलाफ जन जन तक बात पहुंचाने का काम मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जाएगा। साथ ही दुष्ट चीनी एजेंटों के नापाक इरादों को भी भारत तिब्बत सहयोग मंच नेस्तनाबूद करेगा ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

इस मौके पर मुन्नालाल मिश्रा, लीला कर्णवाल, रेणु अग्रवाल, भूतपूर्व सैनिक रंजीत रावत लाल सिंह नेगी ,जगत सिंह रावत, भारत भूषण रावत, ताजवार बिष्ट, विकास मित्तल, नईम अहमद ,नरेंद्र चौहान ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन बिंजोला ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page