जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी ने राजधानी देहरादून के कई क्षेत्रों का लिया जायजा।

0
IMG-20220723-WA0290
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 23 जुलाई 2022। जिलाधिकारी सोनिका ने राजपुर रोड़ सर्वे चैक, ब्राइटलैंड तिराह आदि स्थानों पर निरीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान जलभराव न हो तथा पानी की सुगमता से निकासी हो।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

उन्होंने नगर निगम एवं लोनिवि को नालियों की सफाई तथा मार्गों पर निर्माण सामग्री हटाने/व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

    रायपुर क्षेत्र में जलभराव की सूचना पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों यथा नगर निगम, सिचांई, लोनिवि के अधिकारियों को क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम में सुधार लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलभराव का कारण एवं पानी की निकासी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्यों वाले स्थलों पर निर्माण साम्रगी से जलभराव एवं सड़क बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

निरीक्षण के दौरान नगर निगम, सिंचाई, लोनिवि, के अधिकारियों सहित जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डाॅ0 दीपशिखा रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page