कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों से लोनिवि के 196 कनिष्ठ अभियंता बहाल।

0
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210428343,9771609900
देहरादून 21 जुलाई 2022।
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के अनवरत प्रयासों के परिणाम स्वरूप आखिरकार हड़ताल के दौरान हटाए गए लोक निर्माण विभाग के 196 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं को पुनः बहाल कर दिया गया है।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के बाद विभाग में संविदा पर कार्यरत कुल 304 कनिष्ठ अभियंता (सिविल, प्राविधिक, विद्युत, यांत्रिक) में से 181 हड़ताली और 16 कनिष्ठ अभियंता जो हड़ताल में शामिल नहीं थे ऐसे सभी 196 संविदा कर्मी जिन्हें हड़ताल में शामिल होने के चलते संविदा विस्तार न दे कर सेवा से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाडे के रुप में मनाया जायेगा : ऋतु खण्डूडी भूषण, अध्यक्ष विधानसभा उत्तराखंड।
सतपाल महाराज ,कैबिनेट मंत्री

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पुनः सेवा में बहाल कर दिया गया है। जबकि शेष 90 संविदा कर्मी कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली हेतु प्रकरण वित्त विभाग को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इन्हें भी कार्य कर रख लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी०एस० बी० परिसर के संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुई सम्मिलित।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने हड़ताल के कारण हटाए गए कनिष्ठ अभियंताओं की बहाली पर प्रसन्नता व्यक्त की है।इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया कि उन्होने इनकी बात को सुना और उन्हें पुनः सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों का अनुभव है। वर्षा के कारण पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही है ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page