झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया वृक्षारोपण।

0
IMG-20220716-WA0031
Spread the love

प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन किए जाने की है आवश्यकता- रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210439343,9771609900
देहरादून 16 जुलाई 2022। प्रदेश भर में उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरेला पर्व के अवसर पर देहरादून के झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची जहां उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओ के साथ वृक्षारोपण किया।

हरेला पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आज मनुष्य धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होता जा रहा है। साथ ही वह पेडों को हरा-भरा करने के अपने कर्तव्यों को भूलता जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

कैबिनेट मंत्री ने सभी से आग्रह किया कि हमारे आसपास जहां पर भी भूमि खाली मिले वहां पर पेड़ लगाए जाएं। उन्होंने साथ ही कहा कि हम सब हरेला को सिर्फ एक दिन के रूप में ना मनाते हुए बल्कि जब भी अवसर मिले पौधरोपण करें जिससे प्रकृति हरी-भरी रहे और पर्यावरण का संतुलन सदैव बना रहे।

यह भी पढ़ें -  24 घंटे में इस्तीफा दे सकते हैं मुख्यमंत्री, यह बन सकते हैं अगले मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पूरी सरकार आज दे रही है।साथ ही मंत्री महोदया जी ने सभी से आग्रह भी किया कि हम जिस भी पौधे को रोप रहे हैं उसका आगे नियमित रूप से देखभाल किया जाए जिससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहे और भावी पीढ़ी एक स्वस्थ वातावरण व स्वस्थ्य वायु ले सके।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उपनिदेशक एस.के.सिंह जी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयां उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page