शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्मार्ट सिटी सोनिका ने की मुलाकात।

0
IMG-20220712-WA0194
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 12 जुलाई 2022।
शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्मार्ट सिटी सोनिका ने मुलाकात की। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

डॉ अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत हो रहे धीमे निर्माण कार्याें पर असन्तोष जताया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यदायी संस्था और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर समाधान निकाला जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्मार्ट सिटी के कार्यों से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र,साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मानसून सीजन को देखते हुए स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाई जाए। कहा कि हमारे लिए जनता का हित सर्वोपरि है। इसके लिए तय समय सीमा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता के साथ कार्यों को किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page