मंत्री सतपाल महाराज ने कसे विभागीय अधिकारियों के पेंच।

0
IMG-20220706-WA0011
Spread the love

बैठक में लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 6 जुलाई 2022। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ एक बैठक कर लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ नई तकनीकी की जानकारी और उसके क्रियान्वयन हेतु अभियंताओं एवं अधिकारियों के प्रशिक्षण की भी बात कही।

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक कर पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति की जानकारी ली। मानसून की बदलती प्रकृति को देखते हुए महाराज ने कहा कि हमें अपनी तैयारियां उसी के अनुसार करनी होंगी सड़कों की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर की कमी के लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। तेज बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है ऐसे भी हमें सजग रहने की आवश्यकता है और साथ ही समय-समय पर सड़कों एवं फूलों की जांच भी कर ली चाहिए। कार्यों के लिए समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा।

उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान लोनिवि अधिकारियों से को निर्देश दिए कि अधिकांश स्थानों पर जो विभागीय डाक बंगले हैं उनकी स्थिति काफी दयनीय है, जिन्हें शीघ्र ही ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर विभागीय व्यवस्था संभव ना हो वहां पर उन्हें लीज पर देकर उसकी देखरेख की जिम्मेदारी दिए जाने की आवश्यकता है।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि नई तकनीकी जानकारी हमारे अभियंताओं और अधिकारियों को हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग एक सम्मेलन आयोजित करें, जिसमें सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण निर्माण विभाग को भी शामिल किया जाए।

पूर्व में दिए गए लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के अनुपालन की जानकारी देते हुए लोक निर्माण विभाग के एचओडी अयाज अहमद ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में खंड स्तर पर बायोमेट्रिक उपस्थिति की शुरुआत कर दी गई है। विभाग में कुल 267 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। सड़कों के किनारे नालियों का निर्माण भी विभाग द्वारा किया जा चुका है। साइन बोर्ड दिल लगाए जा चुके हैं अधिकांश मोटर मार्गो पर क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड को हटाकर ठीक कर दिया गया है।

अमृत सरोवर योजना पर शीघ्रता से काम करने के निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में अमृत सरोवर योजना के तहत अनेक जलाशयों का निर्माण होना है। इसके लिए सिंचाई विभाग को पंचायत विभाग आपस में तालमेल बैठाकर कार्य करना होगा।

उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहीं।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल संचय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत प्रदेश में अनेक जलाशयों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए जरूरी है कि सिंचाई विभाग और पंचायती राज विभाग आपस में तालमेल बनाकर ऐसे स्थानों का चयन कर कार्य योजना तैयार करें।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों के सहयोग से अनेक चाल-खालों का निर्माण कराया जा रहा है इसलिए सिंचाई विभाग को प्रधानमंत्री जी की योजना को धरातल पर उतारने के लिए इस विषय पर मिलकर एक वर्कशॉप आयोजित करनी चाहिए।

समीक्षा बैठक के दौरान सिंचाई मंत्री ने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह स्प्रिंकलर सिंचाई के महत्व को बताते हुए कम पानी में सिंचाई कैसे होती है इस बारे में किसानों को वीडियो फिल्मों के माध्यम से जानकारी दें।

समीक्षा बैठक में सचिव सिंचाई हरिश्चंद्र सेमवाल, सिंचाई विभाग के एचओडी मुकेश मोहन, लघु सिंचाई के एचओडी बी.के. तिवारी आदि मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page