कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर दी बधाई।

0
IMG-20220705-WA0267
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 5 जुलाई 2022।

मुख्यमंत्री के रूप में एक वर्ष पूर्ण करने पर कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। इस दौरान मिठाई खिलाकर सीएम धामी को शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री आवास में हुई मुलाकात में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का एक वर्ष का कार्यकाल सराहनीय रहा है। कहा कि सीएम के रूप में प्रथम कार्यकाल के दौरान 600 से अधिक जनकल्याणकारी निर्णय लिए गए। कहा कि ऐतिहासिक निर्णय के चलते ही जनता ने पुनः बहुमत देकर सत्ता में वापसी कराई है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की विकासपरक सोच और युवा नेतृत्व के चलते प्रदेश में पहली बार सत्ता में आने का मिथक भी टूटा है। भारतीय जनता पार्टी की लगातार सत्ता में आई है।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी के 100 दिनों के कार्यकाल की सराहना भी की।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने सीएम को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस दौरान अन्य विषयों पर भी वार्ता हुई। मौके पर मिष्ठान खिलाकर मुँह मीठा भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page