महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मंत्री  रेखा आर्या ने ली बैठक।

0
IMG-20220702-WA0008
Spread the love

मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय सचिव को दिए निर्देश कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की समस्या का जिले स्तर पर ही हो निस्तारण

जिला स्तर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नही करते आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों की समस्याओं का निराकरण तो सचिव को दिए ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश

भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द कर दिया जाए दूर-रेखा आर्या

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 जुलाई 2022। आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मंत्री रेखा आर्या ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री महोदया ने महिला सशक्तिकरण विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों के ऊपर अधिकारियों के साथ चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों के संबंध में मंत्री महोदया ने बैठक में कहा कि नंदा गौरा योजना और मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का लाभ अब आंगनबाड़ी बहनों को भी मिलेगा! मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि प्रस्ताव तत्काल कैबिनेट में लाया जाये। वहीं बैठक में हर साल 08 अगस्त को दिए जाने वाले वीरांगना तीलू रौतेली और आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार के बारे में भी चर्चा हुई। जो राज्य में उत्कृष्ट व साहसी कार्य करने वाली महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकार्तिओ को दिया जाता है, मंत्री महोदया ने विभागीय अधिकारियों को वीरांगना तीलू रौतेली व आंगनवाड़ी सम्मान पुरुस्कार को लेकर एक हफ्ते में विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

वही इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बारे में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों के बकाया भुगतान में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर कर ऐसे सभी भवनों का भुगतान कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री की सख्ती का असर "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, कई अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरि चंद्र सेमवाल ,उपनिदेशक एस.के. सिंह डीपीओ विक्रम सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page