फसल बीमा प्रचार वाहनों को कृषि मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

0
IMG-20220702-WA0091
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 2 जुलाई 2022।
कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास तथा सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखा कर राज्य के सभी जनपदों को रवाना किया। 1 – 7 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तीसरे सप्ताह को विशेष प्रचार सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।
गणेश जोशी,कृषि मंत्री

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के किसानां की फसलों को कीट बीमारियों, सूखा, अतिबृष्टि इत्यादि प्राकृतिक आपदाओं से फसल जोखिम को कम करने के लिए उनकी फसलों को बीमा कवर की सुविधा दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

हमारी सरकार किसानों के उत्पादन तथा उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। साल 2016 से अब तक राज्य के 12 लाख 46 हजार किसानों को बीमित किया जा चुका है। जिसमें से 4 लाख 93 हजार किसानों को 410.01 करोड़ की बीमा लाभ दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page