“मानवता के लिए योग” है में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

0
IMG-20220621-WA0006
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 21 जून 2022।
कैबिनेट मंत्री माननीय रेखा आर्या ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार , भारतीय प्राणी सर्वेक्षण उत्तरी केंद्र देहरादून व माटी संस्था के साथ बिल्डिंग ड्रीम फाउंडेशन के सहयोग से भारतीय प्राणी स्थल देहरादून में भारत की आजादी के 75 वर्ष को मनाने के लिए कार्यक्रम ” योग दिवस 2022″ , जिसकी थीम “मानवता के लिए योग” है में शामिल हुई ।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की।

साथ ही इस दौरान उन्होंने नेचर ट्रेल का शुभारम्भ भी किया व प्राणी सर्वेक्षण के पारिस्थितिकी म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हमें बिना पैसे के अपने आप को फिट रखना है तो हमें भारत की प्राचीन पद्धति योग को अपनाना होगा। ऋषि मुनियों के हजारों सालों के अथक प्रयासों के बाद उन्होंने मानव के लिए स्वस्थ जीवन को बनाने के लिए योग पद्धति को ईजाद किया लेकिन धीरे- धीरे हमारा समाज इन सबको भूलता गया ।

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय बजट 2026–27 : प्री-बजट परामर्श बैठक में उत्तराखण्ड ने प्रभावी ढंग से रखीं अपनी प्राथमिकताएं।

उन्होंने कहा कि शायद ही 2014 से पहले किसी को योग के बारे में पता होगा, लेकिन हमारे यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरे विश्व को योग के लिए आह्वान किया जिसके फलस्वरूप 170 देशों ने अपनी सहमति दी जिसके बाद आज हम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस विश्व स्तर पर मना पा रहे हैं। इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने आये बच्चों, वैज्ञानिकों व अन्य लोगों के साथ योग भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page