केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा।

0
IMG-20220620-WA0127
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 20 जून 2022। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने केंद्रीय ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के उत्तराखंड आगमन पर शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में ‘अपनापन’ पुस्तक का लोकार्पण, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के देहरादून स्थित शासकीय आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने कुमाऊं के पत्रकारों को दी बड़ी सौगात, हल्द्वानी में अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई|केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित।।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, नगर निगम मेयर सुनील उनियाल गामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page