कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दिये गये सफाई वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

0
IMG-20220609-WA0045
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900

देहरादून 09 जून 2022।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दिये गये सफाई वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान के तहत देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा नगर निगम को दिये गये सफाई वाहनों प्रदान किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹14 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृतियां।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 3 काॅम्पैक्टर वाहन को रवाना करते हुए कहा कि इसकी मदद से कूडे़ को छोटी गाड़ियों से लेकर डम्पिंग ग्राउण्ड तक ले जाया जाएगा। इस वाहन से काफी अधिक मात्रा में कूड़ा उठाकर डम्पिंग ग्राउण्ड तक ले जाया जा सकता है।

उन्होंने 20 ई कार्ट वाहन को रवाना कर कहा कि यह पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक वाहन है। इन वाहनों को छोटी गलियों/छोटे रास्तों में भी आसानी से ले जाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मौके पर 12 हूपर टिपर्स रवाना किये। कहा कि यह उपकरण कचरे को जमीन पर डम्प कर सकता है, साथ ही सीधे एक कन्टेनर में और रिफ्यूस कलेक्ट्रर में भी डाल सकता है। यह पूरी तरह से हाइजीनिक है और इसलिए ज्यादा सुरक्षित है। यह संकरी गलियों में आसानी से चल सकता है और पूर्ण रूप से कवर्ड रहता है जिससे आस पास के क्षेत्र में दुर्गध ना फैले।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, आयुक्त गढवाल मण्डल सुशील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी डॉ आर राजेश कुमार, नगर आयुक्त देहरादून मनुज गोयल, कृष्ण कुमार मिश्रा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी देहरादून स्मार्ट सिटी कृष्ण कुमार मिश्रा, मुख्य महाप्रबन्धक (तकनीकी) देहरादून स्मार्ट सिटी पदम कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page