जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने यात्रियों को की पेयजल एवं खाद्य सामग्री वितरित ।

0
IMG-20220607-WA0054
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
ऋषिकेश 7 जून 2022।
जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान लगभग 100 से अधिक यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई।

डॉ आर राजेश कुमार, डीएम देहरादून

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए यात्रियों को पेयजल एवं खाद्य सामग्री की समस्या ना है इसके लिए पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

साथ ही जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने आज चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस स्टैंड पर यात्रियों को पानी एवं बिस्कुट वितरित किए। निरीक्षण के दौरान यात्रियों से वार्ता की उन को हो रही परेशानी भी पूछी।

निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड पर राजस्थान से आए यात्रियों के समूह से वहां रुकने का कारण पूछा उनके द्वारा बताया गया कि जाने हेतु बस का इंतजाम नहीं हो पाया जिस पर उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए साथ ही यात्रियों के साथ आए उनके एजेंट से बात की जिसने बताया कि यात्रा दल आज अपने गंतव्य स्थल को रवाना हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

जिलाधिकारी ने संबंधित यात्रियों को आज अपराहन 04 बजे तक रवाना करने के निर्देश उनके एजेंट को दिए यात्री आज रवाना ना होने की दशा में संबंधित एजेंट पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को मौके पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page