कोचिंग सेंटर और स्कूलों के मनमानी पर होगी कड़ी कार्रवाई: गीता खन्ना।

0
IMG-20220422-WA0045
Spread the love

शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय।8210438343,9771609900
देहरादून 22 अप्रैल 2022 । उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

जिसमें आयोग द्वारा जनवरी से मार्च तक किए गए कार्य जैसे बैठक निरीक्षण व आयोग द्वारा आयोजनों में प्रतिभाग की विस्तृत जानकरी प्रदान की ।साथ में आयोग द्वारा आगामी कार्ययोजना एवम दृष्टी पत्र के बारे में चर्चा की गई।

आयोग की अध्यक्षा द्वारा बताया गया कि बच्चों की शिक्षा दीक्षा के साथ साथ उनके संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण राज्य में उनके मनोरंजन, आत्म रक्षा एवम परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी संवेदनशील मुद्दे जैसे कि नशा वृत्ति भिक्षावृत्ति बाल श्रम के क्षेत्र में रोकथाम एवं पुनर्वास की संपूर्ण कोशिश की जाएगी ।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

राज्य के बच्चों को जीवन कौशल प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे बच्चों के पाठ्यक्रम में व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण भी सम्मानित किया जाएगा । आयोग की पूरी कोशिश रहेगी कि प्रदेश का हर बच्चा संरक्षित हो ।

प्रेस वार्ता में बाल आयोग की अध्यक्षा गीता खन्ना, विनोद कपरवान सद्स्य, दीपक गुलाटी सदस्य, रोशनी सती अनु सचिव व आयोग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

माननीय अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हम अपने कार्यालय को वर्चुअल रिच की सुविधाओं से पूर्ण करेंगे बिना किसी मानकों के जो कोचिंग संस्थान चल रहे हैं उन पर हमें प्रभावी नियंत्रण करना होगा ताकि बच्चों का शोषण रुक सके।

स्कूलों में किताबी नॉलेज के अलावा परंपरागत हुनर के अपनी आय का साधन बनाने के लिए सिलेबस में रखे जाने हेतु सरकार को लिखेंगे, सभी सार्वजनिक जगहों पर बालमित्र स्थान का विचार हम अपनी सरकार को देंगे। आयोग बच्चों से संबंधित सभी गतिविधियों में तत्परता से सम्मिलित होगा। हमने मुख्यमंत्री व महिला एवं बाल विकास की मंत्री से भी मुलाकात की और उन्हें अपना कार्य करने की रन की रणनीति का दृष्टि पत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में मुख्य गेट पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे सरकारी स्कूलों के वातावरण को बहुत सुंदर बनाया जाएगा ताकि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने में गर्व महसूस करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page