देहरादून: पथरिया पीर में सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास, 9 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ।

0
Oplus_131072

Oplus_131072

Spread the love

देहरादून


उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया पीर में पेयजल निगम द्वारा प्रस्तावित सीवर लाइन बिछाने के कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  अल्मोड़ा को 138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि क्षेत्र में सीवर लाइन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। पुरानी सीवर व्यवस्था वर्तमान आबादी के अनुरूप नहीं थी, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बढ़ती जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इस नई सीवर लाइन की आवश्यकता और भी अधिक हो गई थी।

यह भी पढ़ें -  माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

उन्होंने बताया कि लगभग 13 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिससे भविष्य में क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस परियोजना से 9 हजार से अधिक स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधी समस्याओं में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें -  ऑपरेशन प्रहार”- पुलिस महानिदेशक की हाईलेवल समीक्षा: अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page