जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विजयपुर कोटाबाग की धमाकेदार उपलब्धि।

0
IMG-20251119-WA0039
Spread the love

हल्द्वानी/विनोद कांडपाल

एम.बी. इंटर कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में राजकीय जूनियर हाई स्कूल विजयपुर कोटाबाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

 प्रथम स्थान हासिल कर चमके संजय राम व विकास मेहता

विज्ञान अध्यापिका डॉ. श्वेता मजगांई के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों संजय राम और विकास मेहता ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायकों के सामने उनकी प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि उन्होंने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -  इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर पहुंचे।

 शून्य निवेश और ‘कबाड़ से जुगाड़’ थीम पर आधारित मॉडल

डॉ. श्वेता मजगांई के निर्देशन में तैयार किए गए सभी मॉडल शून्य निवेश, कार्यकारी नवाचार और कबाड़ से जुगाड़ की थीम पर आधारित रहे। सीमित संसाधनों में उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करना टीम की बड़ी उपलब्धि मानी गई।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण।

 लगातार राज्य स्तर का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम

डॉ. श्वेता मजगांई के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राएं इससे पूर्व भी कई बार राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जनपद नैनीताल का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस वर्ष भी शिक्षा–टीम राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रही है।

*प्रारंभिक शिक्षा वर्ग से प्रतिभाग करने वाला एकमात्र विद्यालय*

राजकीय जूनियर हाई स्कूल विजयपुर इस बार जनपद नैनीताल का एकमात्र विद्यालय रहा जिसने प्रारंभिक शिक्षा स्तर से विज्ञान महोत्सव में भाग लेकर अपने नवाचारों से सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें -  राज्य के दोनों मंडलों में होंगे उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन/सामुदायिक भवन का निर्माण - मुख्यमंत्री ने दी सहमति।

 *आटीम को मिली शुभकामनाएं*

ब्लॉक कोटा के विज्ञान समन्वयक संजय हालदार और विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुलवंत सिंह ने डॉ. श्वेता मजगांई एवं उनकी पूरी टीम को आने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page