विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जगतगुरु राजराजेश्वर नंद जी से की शिष्टाचार भेंट।

0
IMG-20250803-WA0054
Spread the love

हरिद्वार 3 अगस्त 2025।

उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज हरिद्वार के कनखल स्थित आश्रम में जगतगुरु श्री राजराजेश्वर नंद जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

यह भी पढ़ें -  मंदिर के जंगल में गड्ढे में दबे मिले दो साधुओं के शव.

इस अवसर पर ऋतु खण्डूडी भूषण ने जगतगुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश के सतत विकास, आध्यात्मिक उन्नयन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सार्थक संवाद किया।

भेंट के दौरान दोनों महानुभावों के मध्य राष्ट्र निर्माण, सनातन मूल्यों के संरक्षण तथा युवाओं को संस्कृति से जोड़ने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

विधानसभा अध्यक्ष ने जगतगुरु श्री राजराजेश्वर नंद जी द्वारा समाज में धर्म, सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर बताया।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

इस अवसर पर स्थानीय संतगण, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page