सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने ली उपनल की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ।

0
IMG-20250716-WA0145
Spread the love

देहरादून, 16 जुलाई 2025। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट के साथ बैठक कर उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सैनिक कल्याण मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विदेशों में रोजगार दिये जाने की पत्रावली को प्राथमिकता पर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने उपनल कर्मियों की शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं का समाधान सम्बंधी विषय पर भी गम्भीरता से वार्ता जानकारी ली।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिक की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में आश्रित को मिलने वाली रुपये 50 लाख की एकमुश्त सहायता राशि त्वरित रूप से लाभार्थियों को प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार्मिक के परिवार को दिये जाने वाली रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि को भी तत्काल उनके परिवार को दी जाए। मंत्री ने कहा कि उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों की भलाई सरकार की प्राथमिकता है और उनके कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट ने सैनिक कल्याण मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड के साथ-साथ अन्य 16 प्रदेशों में कार्मिकों की भर्ती और तैनाती की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page