विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की राज्यपाल से भेंट।

0
IMG-20240825-WA0131
Spread the love


देहरादून 25 अगस्त 2024 ।
उत्तराखण्ड के पंचम विधानसभा के द्वितीय सत्र का भराडीसैंण (गैरसैंण) मे सत्रावसान के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने देहरादून राजभवन में महामहिम राज्यपाल ले०ज० गुरमीत सिंह से भेंट कर तीन दिवसीय सत्र की विस्तृत जानकारी दी। भेंट के दौरान सत्र के अलावा प्रदेश से जुड़ी सम-सामायिक विषयों पर भी ऋतु खण्डूडी की राज्यपाल से चर्चा-वार्ता हुई।

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

वार्ता के दौरान महामहिम राज्यपाल ने अपनी अदभुत स्मरण शक्ति का परिचय देते हुए विधानसभा अध्यक्ष को आश्चर्यचकित किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को याद दिलाया कि आपको पुस्तकालय बनाने की प्रेरणा आपके माँ से मिली है, और विधानसभा में आपने पुस्तकालय बनाया। ठीक उसी प्रकार आज पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान चलाया है। माँ को प्रणाम करते हुए मेरी तरफ़ से विधानसभा पुस्तकालय के लिए मेरे द्वारा लिखित 2 पुस्तकें “आत्मा के स्वर” खंड 1 एवं 2, जिसमे मेरे 108 अभिभाषण का संकलन है, भेंट कर रहा हूँ।

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, IAS वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति

आपको बताते चलें कि गत वर्ष विधानसभा भवन देहरादून में नवीन पुस्तकालय के उद्द्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर महामहिम राज्यपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे और विधानसभा अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में कहा था कि इस पुस्तकालय को बनाने की प्ररेणा मुझे मेरी मां से प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें।

राज्यपाल ने मानसुन सत्र का विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मध्य सफल संचालन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page