विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से मिली सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांगा जवाब।

0
IMG-20240611-WA0096
Spread the love

कोटद्वार 11 जून 2024।

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर आयुक्त कोटद्वार से भाबर वासियों द्वारा भाबर को स्वच्छ व सुंदर बनाएं रखने के लिए सड़कों के किनारे कूड़ेदान की मांग करी। उन्होंने बताया कूड़ेदान ना होने के कारण लोग अपना कूड़ा रोड पर ही फेंक देते है, जिस से बीमारी का खतरा बना रहता है।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नगर निगम आयुक्त को निगम के द्वारा लाखों रुपये के खर्चे से बने शौचालय के बारे में भी अवगत कराया। सरकारी पैसा खर्च करने के बाद भी निगम के अंतर्गत शौचालय की उचित व्यवस्था नही है। प्रेक्षागृह में स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पूरी तरह खराब है एवं इसके लिए उचित कार्यवाही के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर मेमोरियल कम्युनिटी हॉल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

विधानसभा अध्यक्ष ने तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका पौड़ी मेरठ हाईवे पर स्थित सूखरो पुल के संपर्क मार्ग के बारे में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कोटद्वार को पत्र लिख कर अवगत कराया। उन्होंने बताया सड़क बहने से व विगत पिछली वर्ष पानी का बहुत तेज होने से धीरे-धीरे मिट्टी कटने से पुल का एप्रोच नीचे से खोखला हो चुका है जिसे शीघ्र अति शीघ्र ठीक करवाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें -  “जनरल खण्डूडी का जीवन राष्ट्रसेवा और अनुशासन की मिसाल” — राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

विधानसभा अध्यक्ष ने जिला अधिकारी पौड़ी को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया में ढिलाई की वजह से कोटद्वार बाईपास के निर्माण के रफ्तार में आ रही देरी के लिए भी पत्र लिखा। साथ ही डबराड़ गांव ( रिखणीखाल विकासखंड ) में दो माह से पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की परेशानी को जिलाधिकारी पत्र लिखकर मांगा जवाब ।

यह भी पढ़ें -  अभ्युदय 2026 में 57 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण का संदेश

उन्होंने जल संस्थान कोटद्वार को रिखणीखाल ब्लॉक के पठोल गांव में जल्दीबाजी में बनाई गई योजना के कारण नल लगने के बाद भी पानी नही पहुंचने पर भी कारवाही हेतु पत्र लिखा। उन्होंने पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम कोटद्वार को भी पत्रों के माध्यम से अवगत कराया की कई वार्ड में लाइन में लीकेज होने के कारण पेयजल संकट गहराया है। जिस वजह से पानी उनके घर तक नही पहुंचता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page