उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किये बाबा केदार के दर्शन,बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के लिये किया पांच करोड़ रूपये का दान..

0
IMG_20231012_145113
Spread the love


रुद्रप्रयाग/ उत्तराखंड।

प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बाबा केदार के दर्शन किये। केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बद्री-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों की ओर से अंबानी का भव्य स्वागत किया गया। मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिये पांच करोड़ रूपये भी दान दिये। बता दें कि उद्योगपति मुकेश अंबानी हर साल बद्री-केदार की यात्रा पर आते हैं और प्रत्येक वर्ष करोड़ों रूपये चंदन सहित आदि पूजा की सामग्री के लिये दान देते हैं। इस बार भी अंबानी पहले बद्रीनाथ तो उसके बाद केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अंबानी ने बाबा केदार का जलाभिषेक करने के बाद विशेष पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें -  सावन के शुभारंभ पर 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजा हरिद्वार, हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई कांवड़ यात्रा

जोशीमठ/ उत्तराखंड

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख व देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा की और मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। उन्होनें बदरीनाथ के लिऐ 5 करोड़ रूपए का दाम भी दिया l ढाई करोड़ बदरीनाथ और ढाई करोड़ केदरनाथ धाम के लिए दिया

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार


इस अवसर पर उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) को पांच करोड़ रूपए की धनराशी दी। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपा।  इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे

यह भी पढ़ें -  वीकेंड ट्रिप बनी मातम: चकराता जाते वक्त खाई में गिरी कार, दो दोस्तों की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page