दुःखद, सियाचिन में तैनात उत्तराखंडी 57 बंगाल इंजीनियर का जवान हुआ शहीद

0
IMG-20211010-WA0363
Spread the love

पौड़ी के लिए दुःखद खबर सियाचिन से सामने आई है जहां सियाचिन में तैनात 57 बंगाल इंजीनियर के जवान विपिन सिंह गुसाईं सियाचिन में अपनी सेवा देते हुए शहीद हो गए, विपिन अभी महज 24 वर्ष के थे जो कि सियाचिन में अपनी सेवा देते हुए शहीद हो गए l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि यह मात्र एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है।

शहीद विपिन गुसाईं मूल रूप से पौड़ी जिले के धारकोट गांव के रहने वाले थे वहीँ शहीद की सहादत पर प्रदेश के उच्च शिक्षा व स्वास्थ मंत्री धन सिंह रावत ने भी सोशियल मीडिया के जरिये विपिन गुसाईं के शहीद होने पर अपनी संवेदना और दुख व्यक्त किया है, विपिन सिंह के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार और गाँव में शोक की लहर छाई हुई है, वहीं आपको बता दें कि विपिन सिंह के पिता भी सेना से ही सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर के पद में तैनात हैं l

यह भी पढ़ें -  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी।

वही विपिन गुसाईं के शहीद होने पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा के जिला अध्यक्ष पौड़ी संपत सिंह रावत और ब्लॉक प्रमुख पाबौ रजनी रावत ने अपनी संवेदना शहीद के प्रति व्यक्त की है l

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला हरिद्वार हेतु रु. 234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण कार्यों का किया शिलान्यास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page